{"_id":"622e31f6f976b42c1230dfa1","slug":"anurag-thakur-speaks-verbally-attack-on-senior-bjp-leader-hamirpur-hp-news-sml4024903150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर ने वरिष्ठ भाजपा नेता पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर ने वरिष्ठ भाजपा नेता पर बोला जुबानी हमला
विज्ञापन
हमीरपुर। बिझड़ी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश भाजपा राज्य कार्यकारिणी के एक बड़े पदाधिकारी पर जमकर जुबानी हमला बोला।
अनुराग ने कहा कि आज जो साथ चलने का दिखावा कर रहे हैं, वह वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में कहां थे? किसी की गलतियों का न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ा। बड़सर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की दावेदारी मजबूत करते हुए अनुराग ने कहा कि 2017 के चुनाव में पूर्व भाजपा विधायक महज 500 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हारे हैं। हार का यह अंतर कुछ भी नहीं था।
उन्होंने कहा कि किन लोगों की कमियों से वह चुनाव हारे यह सबको पता है। पार्टी को और बड़सर की जनता का इस हार के कारण काफी नुकसान हुआ। उन्हें छोटी से भूल का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। जिस पार्टी में वह गए थे, उसकी चार राज्यों के चुनावों में क्या हश्र हुआ, उनको पता होना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा जो चुनाव के समय भागते हैं, उनको भागने दो। लेकिन कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वार्थ से बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
जीरो से हीरो बनने की कोशिश न करें : बलदेव
वहीं मंच पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने भी अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ नेता मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अपनी आप को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग दिखावा अधिक करते हैं और काम कम। उन्हें बता दूं कि वह जीरो से हीरो बनने की कोशिश न करें। यह चमचागिरी का जमाना नहीं। कोई नारे लगवा लेने से नेता नहीं बन जाता। इस बात का अनुराग ठाकुर और जयराम के साथ-साथ जनता को भी पता है। जयराम ठाकुर गप्पे मारने वाले मुख्यमंत्री नहीं, काम करने वाले हैं। इस दौरान पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री बड़सर क्षेत्र की एक दर्जन समस्याओं को उठाया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम में श्रम एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर, बैंक चेयरमैन कमलनयन शर्मा, कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी, बंदना योगी, पूर्व विधायक रामरतन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

चौकी में सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते भाजपा मंडल सुजानपुर ?- फोटो : Hamirpur-HP

चौकी में सैनिक सम्मान समारोह में तलवार लहराते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP

चौकी में सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों के परिवारों को सम्मानित रकते पूर्व मुख्यमंत्री व- फोटो : Hamirpur-HP