फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anti ragging committees should be alert in all educational institutions: Amar

सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटियां रहें सतर्क: अमरजीत

Sat, 03 Aug 2024 08:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला हमीरपुर के सभी सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटियों को सतर्क रहने को कहा है। किसी भी तरह की रैगिंग की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार गठित जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए रैगिंग रोधी अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं तथा हर संस्थान में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन अनिवार्य किया गया है। उच्चतम न्यायालय ने जिला स्तर पर भी एंटी रैगिंग कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सीनियर की ओर से शारीरिक एवं मानसिक यातना के शिकार विद्यार्थी बुरी तरह टूट जाते हैं और कई बार उनकी जिंदगी भी खत्म हो जाती है। इस तरह के गंभीर मामलों को रोकने के लिए ही रैगिंग रोधी अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन

रैगिंग में संलिप्त विद्यार्थियों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होने के कारण उनका कॅरियर भी खराब हो सकता है। इसलिए, सभी विद्यार्थियों को इस अधिनियम के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। सभी शिक्षण संस्थानों के परिसरों एवं हॉस्टलों में एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों और जिला स्तरीय कमेटी के सदस्यों के मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित किए जाने चाहिए, ताकि पीड़ित विद्यार्थी तुरंत शिकायत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed