फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   answerr keys released

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि ने प्रवेश परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजियां कीं जारी

Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजियां (आंसर-की) जारी की हैं। परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के दस जिलों के 16 केंद्रों पर 17 मई को सुबह और सायं के सत्र में हुई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 10,517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 9,302 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि सभी विषयों की उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैैं। तकनीकी विवि ने बीटेक, फार्मेसी, एमसीए, एमबीए, एमबीए पर्यटन, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी, एमएससी फिजिक्स व पर्यावरण विज्ञान में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कुंजी को लेकर किसी अभ्यर्थी की कोई आपत्ति है, तो 27 मई सायं पांच बजे तक सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed