फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Another person detained in charas case

Hamirpur (Himachal) News: चरस के मामले में एक और व्यक्ति हिरासत में

Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत दो दिन पूर्व नादौन के कोहला गांव में करीब डेढ़ किलो चरस के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नशे की आपूर्ति करने वाले तीसरे व्यक्ति को भी धर दबोचा है। हमीरपुर पुलिस ने कुल्लू जिले के सैंज से एक अन्य आरोपी को पकड़ा है। नादौन पुलिस ने दबिश देकर शनिवार देर रात को 43 वर्षीय परिपत गांव सरन सैंज को उसके घर में दबोचा है। परिपत ने ही नादौन से पकड़े दो आरोपियों बचन सिंह और अशोक कुमार को 1.400 किलोग्राम चरस की यह खेप करीब 90,000 रुपये में बेची थी। अब पुलिस परिपत से आगामी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



बच्चन सिंह व अशोक कुमार जब सैंज से चरस की खेप कार में रखकर ला रहे थे तो बुधवार तड़के थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल की अगुवाई में एनएच अंब पर कोहला गांव के निकट लगाए गए नाके के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने कार की डिक्की की पैकिंग के अंदर छुपा कर रखी करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की थी। गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में पकड़े गई चरस का मूल्य बाजार में करीब दो लाख रुपये आंका गया था। आरोपियों को पकड़ने के बाद अब उन्हें चरस बेचने वाले को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed