{"_id":"63f11f9ca1ee3648310fa347","slug":"another-machine-will-be-used-to-dispose-of-wet-waste-hamirpur-hp-news-c-19-1-64829-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): गीला कचरा ठिकाने लगाने को लगेगी एक और मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): गीला कचरा ठिकाने लगाने को लगेगी एक और मशीन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर छह में डंपिंग साइट पर गीले-कचरे का निपटारण अब दोगुनी ताकत से होगा। नगर पंचायत नादौन द्वारा कूड़ा डंपिंग साइट में अतिरिक्त ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन स्थापित की जाएगी। जिससे शीघ्र ही लोगों को सड़कों पर पड़े हुए सब्जी, फलों के छिलके और गीले कचरे से निजात मिलेगी। नगर पंचायत नादौन की ओर से गत दो माह पूर्व भी कूड़ा डंपिंग साइट पर ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन स्थापित करवाई गई थी।
लेकिन शहरभर मेें फैले गीले-कचरे को एक मशीन से निष्पादित करने में नगर पंचायत को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी समस्या का समाधान करते हुए नगर पंचायत की ओर से कूड़ा डंपिंग साइट में अतिरिक्त 25 लाख रुपये की लागत से ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन स्थापित की जा रही है। इस मशीन के माध्यम से भी गीले-कचरे की खाद बनाई जाएगी। जिसे बेचा जाएगा और कचरे के निष्पादन के साथ-साथ नगर पंचायत को आय भी होगी। इस बारे में नगर पंचायत नादौन प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि नप के कूड़ा डंपिंग साइट पर एक और ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन स्थापित की जा रही है।