{"_id":"7449b18ad1bdb353e44c18477a04f94d","slug":"annual-function-in-beed-bagehda-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ां तेरियां हो... पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़ां तेरियां हो... पर मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ बगेहड़ा ने रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य गौरां देवी ने की।
प्रधानाचार्य जेपी जीड ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भेड़ा तेरियां हो..., हुण वो कताईं जो..., आदि पहाड़ी गानों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। हिंदी गानों प्रेम रत्न धन पायो, प्रेमलीला सहित देशभक्ति गानों पर प्रस्तुतियां दीं।
मुख्यातिथि गौरां देवी ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें जो भविष्य में उनके काम आ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मां बाप भी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं।
उनकी छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें। बच्चों को अपने कर्तव्य, जिम्मेदारी और संस्कृति के बारे में अच्छे संस्कार देकर जागरूक करें।
इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के एनएसएस स्वयंसेवियों को ग्रामीण क्षेत्र की सफाई के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य लता शर्मा, पंचायत प्रधान रजनी बाला, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ज्ञान चंद के अतिरिक्त अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।