फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Annual function celebrated in Gurukul Public School Badu

Hamirpur (Himachal) News: गुरुकुल पब्लिक स्कूल बड़ू में वार्षिक समारोह की धूम

Sat, 09 Dec 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Annual function celebrated in Gurukul Public School Badu
गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल बड़ू के वार्षिक पारितोषिक समारोह में प्रस्तुति देते हुए छात
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (प्राइमरी विंग) शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य हाकम सिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम में डीएसपी एलआर हमीरपुर सुनील दत्त ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि सुनील दत्त ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश और सरस्वती वंदना के साथ की गई।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुकुल पब्लिक स्कूल बड़ू के प्रिंसिपल एचएस वर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने नाटी, गिद्दा, पर्यावरण बचाओ, देश भक्ति तथा माता-पिता और गुरुजनों को समर्पित प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य हाकम सिंह वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की स्कूली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, मुख्यातिथि डीएसपी सुनील दत्त ने अपने भाषण में स्कूल के अनुशासन की काफी तारीफ की। उन्होंने बच्चों को एनसीसी ज्वाइन करने की भी सलाह दी। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एचएस वर्मा ने मुख्यातिथि समस्त अभिभावकगण और स्कूल स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed