{"_id":"57d0556d4f1c1ba830319d0e","slug":"annoyed-over-salary-recovery-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन रिकवरी के आदेशों पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन रिकवरी के आदेशों पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ खंड नादौन की बैठक प्रधान रितेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा विभाग ने पैरा अध्यापकों और अनुबंध अध्यापकों से वेतन रिकवरी के आदेशों पर रोष जताते हुए इस वर्ग को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
संघ ने इन आदेशों को शीघ्र वापिस लेने की मांग की। बैठक में स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के साथ भी आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप सरकार पर लगाते हुए इन्हें विभाग में समायोजित कर इन्हें चरणबद्ध ढंग से नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
संघ ने मांग उठाई कि पीटीए से अनुबंध पॉलिसी में जिन अध्यापकों को लाया गया है, उन्हें नियमों में छूट देकर एकमुश्त आधार पर नियमित किया जाए। बैठक में 10 सितंबर को सुंदरनगर में होने वाले संघ के राज्य स्तरीय चुनावों के लिए एक बार फिर वीरेंद्र चौहान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर सहमति प्रकट की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर दिलेर सिंह जंबाल, अमित शर्मा, जोगिंद्र सिंह, रिपन परमार, सुनील कुमार, राजेश गौतम, अजय, कुलभूषण, हेम लाल, राकेश, अजय नंदा, विनय, नरेश, दिनेश, सज्जन कुमार, सुनील दड़ोच, मनोज, मनुज, नरेश आदि उपस्थित थे।