{"_id":"62e02b0b85c7d52d753c700a","slug":"announcement-to-open-two-sub-divisions-in-hamirpur-in-thirteen-days-hamirpur-hp-news-sml416453342","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह दिन में हमीरपुर में दो उपमंडल खोलने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह दिन में हमीरपुर में दो उपमंडल खोलने की घोषणा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते अनुबंध से नियमित कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
तेरह दिन में हमीरपुर में दो उपमंडल खोलने की घोषणा
13 जुलाई को भोरंज के कंज्याण में हुई थी समीरपुर में उपमंडल खोलने की घोषणा
डिडवीं टिक्कर में खुलेगा जलशक्ति विभाग का उपमंडल
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर दौरे के दौरान की घोषणा
54 करोड़ की चार परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास भी किए
प्रवीण कुमार
हमीरपुर। तेरह दिन के भीतर हमीरपुर जिला में जलशक्ति विभाग का दूसरा उपमंडल खोलने की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर दौरे के दौरान हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत डिडवीं टिक्कर में जलशक्ति विभाग का नया उपमंडल खोलने की घोषणा की है।
इससे पूर्व 13 जुलाई को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने समीरपुर में जलशक्ति विभाग का नया उपमंडल खोलने की घोषणा की थी। दरअसल सुजानपुर और नादौन में जलशक्ति विभाग के दो नये डिवीजन खुले हैं। पूर्व में यह दोनों उपमंडल थे और यह दोनों उपमंडल पूर्व में हमीरपुर डिवीजन के अंतर्गत आते थे। हमीरपुर से कटने के बाद हमीरपुर मंडल में केवल एक ही डिवीजन शेष रह गया था। अब डिडवीं टिक्कर में नया उपमंडल खुलने से जलशक्ति विभाग हमीरपुर मंडल में दो उपमंडल हो जाएंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर जिला के टाउन हॉल में 54 करोड़ रुपये की लागत की चार विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 4.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल कैरियर सेंटर हमीरपुर का उद्घाटन किया। उन्होंने डिडवीं टिक्कर में 6.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम, 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली हर घर नल से जल उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना चौकी छबोट अमरोह, 13 करोड़ की डुग्घा पंजाली, कल्लर पुरोहितां उठाऊ पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस मौके पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, राज्य समन्वयक कौशल विकास निगम नवीन शर्मा, कांगड़ा कृषि बैंक के अध्यक्ष कमल नयन, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना कुमारी, शहीदों के परिजन और पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। संवाद
जलशक्ति विभाग में यहां इतने उपमंडल हो गए
जलशक्ति विभाग के नए मंडल सुजानपुर में सुजानपुर और ऊहल दो उपमंडल हैं। नादौन में सदर नादौन, धनेटा और गलोड़ तीन उपमंडल हैं। बड़सर में बड़सर सदर और भोटा दो उपमंडल हैं। भोरंज में भोरंज सदर और लदरौर दो हैं, तीसरा समीरपुर में खुलेगा। हमीरपुर में हमीरपुर सदर एक है, जबकि डिडवीं टिक्कर की अधिसूचना होती है तो यहां दो उपमंडल हो जाएंगे। हमीरपुर मंडल के तहत कुल 60 ग्राम पंचायतें आती हैं। नया उपमंडल खुलने के बाद हमीरपुर सदर में 38 ग्राम पंचायतें और एक नगर परिषद हमीरपुर शामिल होंगी, जबकि डिडवीं टिक्कर में 22 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।