फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anjali became the president of Neri College Student Council

Hamirpur (Himachal) News: नेरी कॉलेज छात्र परिषद की अध्यक्ष बनीं अंजली

Wed, 12 Jun 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Jun 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Anjali became the president of Neri College Student Council
नेरी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा ने मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी नशे की लत से दूर रहें, क्योंकि नशा माफिया के टारगेट पर अधिकतर अच्छे संस्थान हैं।
विज्ञापन




कॉलेज के डीन डॉ. डीपी शमी ने विद्यार्थियों को समर्पित भाव से कार्य करने की प्रशंसा की और उन्हें व्यक्तित्व निर्माण के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी। इस दौरान नवनियुक्त छात्र परिषद की अध्यक्ष अंजली कुमारी, उपाध्यक्ष संदीप, महासचिव सैजल और आयुष ने संयुक्त सचिव के पद की शपथ ली।
विज्ञापन




छात्र कल्याण गतिविधियों के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र राणा ने छात्र परिषद की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिवाली धीमान को कृषि विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में व्याख्यान देने के लिए सम्मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए व्रितिका, वेस्ट एथलीट के लिए आवेश नेगी एवं प्रतिभा डोगरा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed