फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anik Verma of Hyod selected for 154th course of NDA

Hamirpur (Himachal) News: हयोड़ के आनिक वर्मा का एनडीए के 154वें कोर्स के लिए हुआ चयन

Mon, 14 Apr 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Apr 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के हयोड़ गांव के आनिक वर्मा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 154वें कोर्स की परीक्षा पास की है। वर्तमान में देहरादून राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे आनिक ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। एनडीए 2024 की लिखित परीक्षा एक सितंबर 2024 को आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद आनिक ने एसएसबी साक्षात्कार में भी अपनी योग्यता साबित की। यूपीएससी की ओर से जारी सिफारिश सूची में उनका नाम शामिल होना उनके परिवार व स्थानीय लोगों के लिए गर्व की बात है। आनिक के पिता मनोज वर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में भौतिकी के प्रवक्ता व माता किरण वर्मा विज्ञान शिक्षिका हैं। दोनों ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। आनिक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दोस्तों को दिया। आनिक का प्रशिक्षण जुलाई 2025 से पुणे के खड़गवासला में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed