फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Angry villagers protested outside the DC office over change of development block

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड बदलने का विरोध, ग्रामीणों ने डीसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Aug 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested outside the DC office over change of development block
पंचायतों को विकास खंड सुजानपुर में शामिल करने पर डीसी कार्यालय में विरोध जताते गांववासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर की पांच पंचायतों को विकास खंड सुजानपुर में शामिल करने का लोगों ने विरोध किया। पांच पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाह धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने नारेबाजी करते प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो चक्का जाम किया जाएगा। ग्राम पंचायत कुठेड़ा, टिब्बी, देई का नौण, मझोग सुल्तानी व ख्याह को विकास खंड हमीरपुर में ही रखने की मांग की गई। डीसी के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रेषित किया गया। मझोग सुल्तानी के पूर्व प्रधान बुद्धि सिंह, कुठेड़ा के पूर्व प्रधान अमन, रंजन शर्मा, शालू सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरकार ने मनमर्जी से फैसला किया है।
विज्ञापन

सुजानपुर के विधायक से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री के समक्ष इस बात को रखें। उन्होंने बताया कि सभी कार्यालय हमीरपुर में हैं। यहां पर उनके कार्य आसानी से हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठेड़ा पंचायत से हमीरपुर मात्र चार किलोमीटर पड़ता है और सुजानपुर की दूरी 20 किलोमीटर है। सरकार जनता की राय लिए बिना फरमान जारी कर रही है। एक भी व्यक्ति विकास खंड सुजानपुर में जाने के लिए सहमत नहीं है। उन्होंने मांग रखी है कि ग्राम पंचायतों को विकास खंड हमीरपुर में ही रखा जाए।

पिछली सरकार ने लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय हमीरपुर से बदलकर टौणी देवी कर दिया था। इससे भी काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग रखी है कि इन क्षेत्रों को पुन: लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय टौणी देवी से बदलकर हमीरपुर मंडल में डाला जाए। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द उनकी समस्या का हल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed