फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anger expressed over non-payment of pending dues of pension revision

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन संशोधन की लंबित बकाया राशि का भुगतान न होने पर जताया रोष

Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over non-payment of pending dues of pension revision
हिम आंचल पेंशनर संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: संघ
सचित्र
विज्ञापन

लहड़ा में हिम आंचल पेंशनर्स संघ इकाई नादौन ने की मासिक बैठक
कहा, बुजुर्ग पेंशनरों की मांगें पूर्ण न होने पर झेलनी पड़ रही खासी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक वीरवार को नारायण मुक्ति धाम लहड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की।
खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा (सासन) ने पेंशनरों को बैठक में एजेंडा के साथ गतिविधियों के बारे में बताया। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पेंशनरों ने वर्षों से पेंशन संशोधन की लंबित बकाया राशि का भुगतान न करने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली जनवरी 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को संशोधित पेंशन पर मिलने वाली ग्रेच्युटी, लीब-इनकैशमेंट, कम्युटेशन आदि का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रधान केसी गौतम ने कहा कि प्रदेश इकाई के चुनाव पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर पेंशनरों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शामिल पेंशनरों के डिजिटल प्रमाणपत्र बनाए गए। उन्होंने सभी खंड इकाइयों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने खंड में बुजुर्ग पेंशनरों का डाटा तैयार करें, ताकि 30 सितंबर तक जीवन प्रमाणपत्र बनाने का कार्य पूरा हो सके।
बैठक में संघ के सलाहकार अवनीश कुमार, पंजाब सिंह कौशल, अमर नाथ शर्मा, जुल्फी राम वर्मा, सुख देव शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed