फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anger among traders over allocation of lump sum contract for Chaugan

Hamirpur (Himachal) News: चौगान के एकमुश्त ठेके के आवंटन पर व्यापारियों में रोष

Wed, 11 Feb 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के हित में फैसला न लेने पर सड़कों पर उतरने को होंगे मजबूर : सुनील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सुजानपुर होली मेले के दौरान चौगान मैदान को लेकर प्रशासन द्वारा मैदान को एकमुश्त आवंटित करने को लेकर जिला मेला एसोसिएशन हमीरपुर ने अपना विरोध जताया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मैदान को सियासी अखाड़ा बना दिया गया है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है और उसके फैसले संदेह पैदा कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पहले चौगान मैदान को एकमुश्त ठेके पर देने का फैसला लिया गया, फिर व्यापारियों के तीखे विरोध के बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन ने आनन-फानन में खुली बोली के आधार पर टेंडर जारी कर दिए, लेकिन अब एक बार फिर प्रशासन ने यू-टर्न लेते हुए मैदान को दोबारा एकमुश्त देने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर अधिकारियों को डराया और दबाया जा रहा है, ताकि चौगान मैदान का ठेका किसी खास चहेते को सौंपा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार ने दावा किया कि अंदरखाते ठेकेदार पहले ही तय कर लिया गया है और अब केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। उन्होंने कड़े शब्दों में सवाल उठाया कि जब वर्षों से चौगान मैदान खुली बोली के आधार पर दिया जाता रहा है, तो अचानक ऐसी कौन-सी मजबूरी आन पड़ी कि प्रशासन को नियम बदलने पड़े।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता के साथ फैसला नहीं लिया गया, तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed