{"_id":"65413fcecd80d3b0b100add7","slug":"anandita-first-in-junior-wing-of-mehndi-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12636-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर विंग में आनंदिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर विंग में आनंदिता प्रथम
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों, कॉलेजों में करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य पर मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में महिला प्रकोष्ठ की ओर से करवाई मेहंदी प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वरुण शर्मा व द्वितीय स्थान पलक देवी और तृतीय स्थान सिमरन शर्मा ने प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें जूनियर विंग और सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर विंग में प्रथम स्थान पर आनंदिता, द्वितीय स्थान पर सृष्टि, तृतीय स्थान पर इशिता और अंशिका रहीं। सीनियर विंग में प्रथम स्थान पर यशिका, कृतिका शर्मा, द्वितीय स्थान पर वर्णिका, कृतिका चौधरी, अंजलि, तृतीय स्थान पर वंशिका, सृष्टि, इशिता रहीं। प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करना रहा। राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली, हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई।