फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   anahita top in state

एनटीएससी परीक्षा में अनाहिता प्रदेशभर में प्रथम

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
anahita top in state
एनटीएससी परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम रही हमीरपुर पब्लिक स्कूल की अनाहिता शर्मा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। स्थानीय हमीरपुर पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा अनाहिता पुत्री प्रभात किशोर ने एनटीएससी 2019 परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनाहिता ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता, शिक्षक, स्कूल और संपूर्ण हमीरपुर जिले का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा भारत में राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें उच्च बौद्धिक और शैक्षिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। इसके लिए केवल वही छात्र परीक्षा में भाग ले सकते हैं जो दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

अनाहिता ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनाहिता की इस उपलब्धि पर उनके परिजन, स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप और समस्त शिक्षक गर्व अनुभव कर रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य ने अनाहिता को उपहार के रूप में 11वीं और 12वीं की फ्री एजुकेशन देने का निर्णय किया। अनाहिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया जो समय-समय पर उसको प्रोत्साहित और उचित मार्गदर्शन करते रहे। स्कूल के बच्चे उनकी इस कामयाबी को देखकर अत्यंत खुश हैं और जीवन में उसकी तरह बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed