फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amrit Sarovar will be built on three kanal land in Kakkar

Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ में तीन कनाल भूमि पर बनेगा अमृत सरोवर

Sat, 14 Jun 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will be built on three kanal land in Kakkar
कक्कड़ गांव में बन रहा सबसे बड़ा अमृत सरोवर। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कक्कड़ में तीन कनान भूमि पर अमृत सरोवर बनेगा। इसके निर्माण पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये खर्च होंगे। इस स्थान पर सेल्फी स्थल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत ने वर्षों से बेकार पड़ी सरकारी भूमि को उपयोग में लाने के लिए कक्कड़ गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू किया है। जून के अंत तक कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अमृत सरोवर के लिए जगह कम होने पर लोगों ने अपनी भूमि भी दान में दी है। भरेड़ी से सरकाघाट सड़क से जोड़ने के लिए लोगों ने अपनी उपजाऊ भूमि सड़क निर्माण के लिए दी है। इससे अमृत सरोवर सड़क सुविधा से जुड़ गया है। पंचायत ने 12 से 15 फुट अमृत सरोवर की गहराई करके पानी के संग्रहण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इससे साथ लगती करीब 35-40 कनाल भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। अमृत सरोवर के चारों ओर पैदल चलने के लिए चार फुट चौड़ा पेबर ब्लॉक युक्त पक्के रास्ते का निर्माण किया जाएगा। चारों ओर गोलाकार में चारदीवारी लगाकर सरोवर को पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। अमृत सरोवर को सुंदर व आर्कषक बनाने के लिए चारों ओर सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। इस स्थान से धौलाधार की छोटी-छोटी पर्वत शृंखलाएं क्षेत्र की सुंदरता का चार चांद लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर कक्कड़ में तीन कनाल भूमि पर बन रहा है। इसे सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। धन की व्यवस्था होने पर इसे सेल्फी प्वांइट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed