{"_id":"6305194bc6572f4e001ef591","slug":"amlahar-school-winner-in-kabaddi-competition-hamirpur-hp-news-sml4192899194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में अमलैहड़ स्कूल विजेताकबड्डी प्रतियोगिता में अमलैहड़ स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में अमलैहड़ स्कूल विजेताकबड्डी प्रतियोगिता में अमलैहड़ स्कूल विजेता
विज्ञापन
कुठेड़ा स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट कर सलामी देतीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में चल रही अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, देश भक्ति गान, नृत्य तथा नाटी की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर स्कूल को दस हजार की राशि प्रदान की। एडीपीओ सुनील कपिल ने खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में नादौन एवं टौणी देवी खंड की 24 पाठशालाओं से 258 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलैहड़ की टीम विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदड़ू उपविजेता रही।
वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा की टीम विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा नादौन की टीम उपविजेता, बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा नादौन की टीम विजेता, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी की टीम उपविजेता रही। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र दिया। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के बेहतर प्रदर्शन का भी जिक्र किया। यदि एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आप अपने कदमों को खेल के मैदान की ओर ले जाएं।
यह न सिर्फ आपकी जीवनशैली को स्वस्थ करेगा बल्कि इसमें आपके भविष्य को लेकर भी अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना नाम कमा सकते हैं। इस मौके पर प्रतियोगिता के समन्वयक राकेश शर्मा, सह समन्वयक प्रदीप ठाकुर, डीपीई सुमित ठाकुर, पीईटी कमलेश कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, बीना कपिल, महासचिव अनिल शर्मा, सचिव जीवन लता ,मनजीत कुमार अध्यक्ष ग्राम केंद्र चौकी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।