{"_id":"6a9ef54765f3b6a47607cd5a","slug":"amlahad-day-boarding-school-to-be-ready-in-a-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207483-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक माह में तैयार होगा अमलैहड़ डे बोर्डिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक माह में तैयार होगा अमलैहड़ डे बोर्डिंग स्कूल
Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में अमलैहड़ का निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल एक माह में तैयार हो जाएगा। स्कूल भवन का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और अब अंतिम चरण के काम चल रहे हैं।
भवन के तीनों ब्लॉकों में प्लास्टर का कार्य पूरा कर लिया गया है। ए और बी ब्लॉक में फर्नीचर लगाने का काम शुरू हो गया है, जबकि सी ब्लॉक में फ्लोरिंग का कार्य जारी है।
विभाग ने भवन का शेष 10 फीसदी कार्य पूरा करने के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित किया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से नए परिसर में प्राथमिक विंग की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। नए भवन में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्षाएं और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
ये मिलेंगी सुविधाएं
डे बोर्डिंग स्कूल के तीन अलग-अलग ब्लॉकों के निर्माण पर करीब 50.91 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भवन तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को एक ही परिसर में आधुनिक शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल में अत्याधुनिक क्लासरूम, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल मैदान, एनसीसी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
जिले में अन्य डे बोर्डिंग स्कूलों पर भी काम
हमीरपुर जिले में अन्य स्थानों पर भी डे बोर्डिंग स्कूलों के भवन निर्माण का काम चल रहा है। शिक्षा खंड भोरंज के करहा और बड़सर के कोहड़रा में भवन निर्माणाधीन हैं। करहा में भवन का निर्माण पूरा करने के लिए दिसंबर तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भवन के तीनों ब्लॉकों का 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए एक माह का लक्ष्य तय किया गया है। आगामी सत्र से स्कूल भवन में प्राथमिक विंग की कक्षाएं शुरू होंगी। -अमन कुमार, एसडीओ, धनेटा