Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amazing engineering, first put speed breakers, now covered with coal tar

कमाल की इंजीनियरिंग, पहले स्पीड ब्रेकर लगाए अब तारकोल से ढक दिए

Sun, 21 Mar 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Amazing engineering, first put speed breakers, now covered with coal tar
हमीरपुर मुख्यालय में स्पीड ब्रेकर के पास टारिंग करते लोनिवि के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में फिजूलखर्ची कर लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियरिंग की एक नई मिसाल पेश की है। विभाग ने बीते सप्ताह भोटा चौक से लेकर नादौन चौक तक तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए हैं। इस मार्ग पर कई जगह दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट हैं। बीते वर्ष बस स्टैंड के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मार्ग पर बस स्टैंड है, जिसके चलते कई यात्री बस स्टैंड के भीतर प्रवेश और बस स्टैंड से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने बीते सप्ताह सरकारी खजाने से एक मोटी रकम खर्च कर स्पीड ब्रेकर लगाए थे, लेकिन शहर के कुछ लोगों के विरोध के कारण लोक निर्माण विभाग ने इन स्पीड ब्रेकर को उखाड़ने का निर्णय लिया था। जब इन स्पीड ब्रेकर को उखाड़ने का प्रयास किया गया तो यह प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो गए। अब विभाग ने इन स्पीड ब्रेकर सेे पेश आने वाली समस्या को दूर करने के लिए स्पीड ब्रेकर के ऊपर तारकोल बिछाकर इन्हें ढक दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की इस फिजूलखर्ची से शहर के कई लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता नहीं थी तो सरकारी धनराशि का दुरुपयोग क्यों किया गया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता देवराज भाटिया ने कहा कि पुलिस विभाग ने शिकायत दी थी कि इन ब्रेकर के कारण लंबा जाम लग रहा है। इन्हें सरल बनाने के लिए टारिंग की गई है ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed