फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amanpreet and Karampal will be presented in the court again today

Hamirpur (Himachal) News: आज फिर अदालत में पेश किए जाएंगे अमनप्रीत और करमपाल

Wed, 29 Nov 2023 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Nov 2023 06:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में छात्र की संदिग्ध मौत और एनडीपीएस एक्ट के मामले में जालंधर से पकड़े गए नशा तस्करों की पुलिस हिरासत बुधवार को खत्म हो जाएगी। दोनों आरोपियों को हमीरपुर पुलिस बुधवार को फिर न्यायालय में पेश करेगी। बीते सप्ताह हमीरपुर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज था। मामले में अमनप्रीत और करमपाल की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




अमनप्रीत और करमपाल आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों को बीते 11 नवंबर को हमीरपुर पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया था। अमनप्रीत ऊना के अंब में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। 23 अक्तूबर को एनआईटी हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और संस्थान परिसर से बरामद नशे की सामग्री में हमीरपुर पुलिस ने कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




बीटेक के दो आरोपी छात्रों को बीते सप्ताह अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि छह अन्य न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें अमनप्रीत और करमपाल 29 नवंबर तक, जबकि ईशांत राणा, रजत शर्मा उर्फ गिफ्टी, रवि चोपड़ा और अंकुश शर्मा एक दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा आकृति शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed