फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Allegations of rigging in well construction in Karer Panchayat, Panchayat denied

Hamirpur (Himachal) News: करेर पंचायत मे कुआं निर्माण में धांधली के आरोप, पंचायत ने नकारे

Thu, 22 Aug 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का दावा, नए कुएं का बजट स्वीकृत कर पुराने कुएं की कर दी मरम्मत
विज्ञापन

करेर पंचायत में खंगालता वार्ड में कुएं के निर्माण को लेकर बना हुआ है विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर/सलौणी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत करेर पंचायत के खंगालता वार्ड में कुएं के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। इसमें धांधली के आरोप स्थानीय ग्रामीण ने पंचायत प्रतिनिधियों पर लगाए हैं। शिकायतकर्ता का यह दावा है कि उनकी जमीन पर नए कुएं का निर्माण प्रस्तावित था और इसके लिए बजट स्वीकृत हुआ था। खंगालता निवासी मोहन लाल की ओर से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी जमीन पर नया कुआं बनाने के लिए 2021-22 में ढाई लाख रुपये 15वें वित्त आयोग के माध्यम से स्वीकृत हुए थे लेकिन पंचायत ने जनवरी 2024 में गांव के पुराने कुएं का जीर्णोद्धार करके नए स्वीकृत कुुएं का पैसा वहां लगाकर धांधली की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की आरटीआई से प्राप्त हुए दस्तावेजों में भी पंचायत संदेह के घेरे में है। निर्माणकार्य के दस्तावेजों में कहीं भी पुराने कुएं का जिक्र नहीं है।
दस्तावेजों में जहां नया कुआं बनना था, उन्हीं भू-मालिकों के नाम पर निर्माण कार्य दर्ज है। वार्ड पंच रेखा देवी का कहना है कि ग्राम सभा में प्रस्ताव डालकर उक्त कार्य को तब्दील किया गया है और यह कार्य उन्होंने नहीं बल्कि प्रधान ने अपनी निगरानी में करवाया है। पंचायत सचिव मंजू आनंद का कहना है कि अगर कोई गड़बड़ थी तो शिकायतकर्ता उस समय उनके पास क्यों नहीं आए, अगर तब आ जाते तो वह उसी समय यह कार्य बंद करवा देते। इस बारे में कार्यकारी खंड विकास अधिकारी बिझड़ी निशांत शर्मा का कहना है कि मामला अभी उनके ध्यान में लाया गया है, अगर ऐसा हुआ है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अमित शर्मा का कहना है कि नए कुएं के निर्माण के लिए कार्य स्वीकृत हुआ था लेकिन बाद में ग्रामीणों की मांग पर पुराने कुएं की मरम्मत की गई है। उन्होंने कहा कि बाकायदा इसके लिए ग्राम सभा में निर्णय लिया गया है और कमेटी का गठन कर निर्माण कार्य किया गया है। 2,50,000 रुपये इस कार्य के लिए स्वीकृत हुए थे। 1,80,000 रुपए खर्च किए गए हैं जबकि बचे हुए बजट को स्थानीय ग्रामीणों के मांग के अनुसार ही अन्य कार्य पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed