{"_id":"6868294ad6e3d302000fb6ea","slug":"allegations-of-irregularities-in-filling-the-posts-of-anganwadi-workers-and-assistants-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160313-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने में अनियमितताओं के लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने में अनियमितताओं के लगे आरोप
Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में हुए साक्षात्कार में अनियमितताओं का आरोप लगाती
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिझड़ी बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए हुए साक्षात्कार में अपात्र घोषित महिलाओं ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
अपात्र घोषित की गई महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बड़सर से मिला। आपतियों के संदर्भ में उन्हें शिकायत पत्र भी सौंपा। अपात्र महिलाओं ने इस साक्षात्कार को रद्द कर नए सिरे से साक्षात्कार की मांग उठाई है। अपात्र घोषित महिलाओं में पूजा देवी (दांदडू), आशिमा कुमारी (मैहरे), निशा देवी (समैला), सुनीता देवी (नैन), ज्योति देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर मैट्रिक तथा प्लस टू की योग्यता को दरकिनार कर उच्च शिक्षा प्राप्त आवेदक को मान्यता दी गई।
जब साक्षात्कार दो जुलाई को लिया गया तो कुछ पदों पर नियुक्ति की सूचना आवेदकों को एक जुलाई को ही कैसे प्राप्त हो गई। अगर नियुक्तियां एक जुलाई को ही हो चुकी थीं, तो दो जुलाई को साक्षात्कार क्यों लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी मनोज कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। साक्षात्कार सरकार और विभाग की ओर से निर्धारित नियमों और शर्तों के आधार पर ही लिए गए हैं। वहीं, एसडीएम. बड़सर राजेंद्र गौतम ने बताया कि कुछ महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला है। उनकी आपत्तियों को सुना है। उन्हें आश्वस्त करवाया गया है कि साक्षात्कार में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। फिर भी कोई आपत्ति है, तो सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत रिकॉर्ड प्राप्त कर उचित मंच से अपना पक्ष रख सकती हैं।