{"_id":"6a7e19ab57890814b80bc40a","slug":"allegation-of-foisting-a-gas-pipe-worth-190-under-the-guise-of-e-kyc-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204617-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ईकेवाईसी के नाम पर 190 रुपये की गैस पाइप थमाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ईकेवाईसी के नाम पर 190 रुपये की गैस पाइप थमाने का आरोप
Fri, 14 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मुख्य बाजार नादौन में इन दिनों घरेलू गैस उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। इसी दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी कर्मचारियों पर ईकेवाईसी के नाम पर गैस चूल्हे की पाइप जबरदस्ती देने और इसके लिए 190 रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं।
उपभोक्ता संजीव कमल, कृष्णा देवी, नीरज, संजय और प्रदीप आदि ने कहा कि उनके पास पहले से नई गैस पाइप उपलब्ध है। इसके बावजूद उन्हें पाइप लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
आरोप है कि पाइप लेने से इनकार करने पर कर्मचारी कथित तौर पर ईकेवाईसी पूरी न होने और ओटीपी जारी न करने की बात कह रहे हैं। इससे उपभोक्ता असमंजस में हैं।
बीते दिन भी एक महिला ने गैस एजेंसी में ईकेवाईसी करवाते समय पाइप लेने से इन्कार किया। महिला के अनुसार, उसके पास पहले से गैस पाइप मौजूद थी और उसे नई पाइप की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद एजेंसी कर्मचारियों ने उसे पाइप दे दी और 190 रुपये का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की। महिला के अनुसार, हेल्पलाइन से जवाब मिला कि संबंधित अधिकारियों को शिकायत से अवगत करवाया जाएगा और मामले में यथासंभव कार्रवाई की जाएगी।
कोट
गैस उपभोक्ताओं से ईकेवाईसी करवाने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जा सकती। ईकेवाईसी की प्रक्रिया विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। यदि किसी गैस एजेंसी कर्मचारी की ओर से उपभोक्ता को पाइप लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है या ओटीपी नहीं आने की बात कहकर दबाव बनाया जा रहा है, तो इसकी शिकायत विभाग को की जा सकती है। -आंचल कुमारी, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर