फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All migrant workers registered on e-shram portal should get ration cards made: Sharma

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिक बनवाएं राशन कार्ड : शर्मा

Wed, 28 Aug 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में इन श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी विभाग के निरीक्षकों को सौंपी गई है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिक राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव या खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला नियंत्रक ने कहा कि विकास खंड बड़सर में रह रहे श्रमिक राशनकार्ड बनवाने के लिए विभाग के निरीक्षक गौरव शर्मा के मोबाइल नंबर 82195-76366 पर भी संपर्क कर सकते हैं। विकास खंड हमीरपुर में निरीक्षक रणजीत सिंह के मोबाइल नंबर 70189-30968, विकास खंड सुजानपुर में निरीक्षक संदीप सकलानी के मोबाइल नंबर 70189-09619 और विकास खंड नादौन में निरीक्षक नीना कुमारी के मोबाइल नंबर 88947-61768 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed