{"_id":"6695170403d772fa3701183b","slug":"after-the-survey-now-the-construction-work-of-the-stadium-is-stuck-waiting-for-the-report-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131537-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सर्वे के बाद अब रिपोर्ट के इंतजार में लटका स्टेडियम का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सर्वे के बाद अब रिपोर्ट के इंतजार में लटका स्टेडियम का निर्माण कार्य
विज्ञापन
सर्वे के बाद अब रिपोर्ट के इंतजार में लटका स्टेडियम का निर्माण कार्य
निर्माण के लिए सीएम ने 35 लाख रुपये का बजट किया है जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य सर्वे तक ही सीमित रह गया है। भूमि सर्वे के बाद निर्माण कार्य को लेकर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। ऐसे में निर्माण कार्य के लिए जारी बजट के लैप्स होने का खतरा बना हुआ है। खेल और लोक निर्माण विभाग की ओर से पांच माह पहले लाहड़ में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए भूमि का सर्वे किया गया था जिससे स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जा सके। पहले जगह न मिलने के कारण विभागीय अधिकारियों को परेशानी हो रही थी लेकिन पांच माह पूर्व प्रशासन की ओर लाहड़ में पांच कनाल भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सर्वे के निर्देश जारी किए गए थे।
इसमें भूमि की उपलब्धता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक रिपोर्ट न आने से कार्य अधर में लटका हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गृह जिला के दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य करने की घोषणा की थी। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने खेल विभाग को 35 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तकनीकी रिपोर्ट जारी नहीं हुई है। ऐसे में स्टेडियम निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। स्टेडियम में खिलाड़ियों को वर्षभर खेल सुविधाएं मिलेंगी लेकिन भूमि उपलब्ध होने और निर्माण कार्य शुरू करने में विभागीय अधिकारियों की देरी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
लोक निर्माण विभाग को इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की राशि भेज दी हैं। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर लाहड़ में सर्वे कर रिपोर्ट निदेशालय भेज चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से तकनीकी रिपोर्ट जारी होने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा। -विवेक, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी हमीरपुर।
विज्ञापन
पांच माह पूर्व इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को लेकर लाहड़ में सर्वे किया गया है। निदेशालय से अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा। कार्य को लेकर बजट राशि विभाग के पास पहुंच चुकी है। शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -एसडीओ संजय कटोच, लोक निर्माण विभाग