फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After summer vacation, students will learn to repair robots in schools.

Hamirpur (Himachal) News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में रोबोट की मरम्मत करना सीखेंगे विद्यार्थी

Wed, 17 Jul 2024 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
जिला के अन्य स्कूलों में भी स्थापित होंगी रोबोटिक लैब
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र में जिले से अतिरिक्त स्कूलों का होगा चयनित
बीते सत्र में जिले के 27 स्कूलों में स्थापित हो चुकी हैं रोबोटिक लैब
रोबोटिक लैब के संचालन के लिए शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को रोबोट बनाने और इसकी मरम्मत करने के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बीते सत्र की भांति इस सत्र में भी जिला के स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित होंगी। चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नई निजी कंपनी कार्य करेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में रोबोट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के 27 स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित की जा चुकी हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को रोबोट रिपेयर, बनाना और ड्रोन बनाने के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है ताकि सभी स्कूलों में एक समान विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके ।

स्कूलों में नए सिरे से स्थापित होने वाली इन रोबोटिक लैब में विद्यार्थियों को रोबोट, ड्रोन सहित तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए रोबोट के अतिरिक्त अन्य विषयों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीते सत्र में जिलाभर के स्कूलों में रोबोटिक लैब को स्थापित करने का कार्य स्कूल नेट इंडिया कंपनी की ओर से किया गया था। कंपनी की ओर से जिले के 27 स्कूलों में लैब स्थापित करने के साथ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था ताकि उन्हें विद्यार्थियों को पढ़ाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नए सत्र में स्कूलों का चयन करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की ओर से उन स्कूलों का चयन किया जाएगा जिनमें विद्यार्थियों की संख्या, स्टाफ सदस्य और अतिरिक्त सुविधाएं हों। कंपनी की ओर से इन स्कूलों में वर्षभर लैब का संचालन करने के लिए प्रशिक्षक रखे जाएंगे। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जिले के 27 स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। जिला के शेष अन्य स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को रोबोट रिपेयर, बनानऔर ड्रोन बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed