{"_id":"7ff62610f8bf792129d97d8901d0202a","slug":"after-school-close-student-in-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद डेढ़ घंटा स्कूल कमरे में बंद रहा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद डेढ़ घंटा स्कूल कमरे में बंद रहा छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भोरंज में सरकारी स्कूल का एक छात्र छुट्टी होने के बाद डेढ़ घंटा स्कूल के कमरे में बंद रहा। चपरासी छुट्टी होने पर सभी कमरों को ताला लगाकर घर चला गया।
करीब साढ़े चार बजे छात्र ने शोर मचाना शुरू किया। छात्र का शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने छात्र के परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने नाइट ड्यूटी पर आने वाले चपरासी से कमरे की चाबी मंगवाई। उसके बाद छात्र को बंद कमरे से बाहर निकाला गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में सातवीं कक्षा का एक छात्र छुट्टी होने के बाद कमरे में ही रह गया। जिसे डेढ़ घंटे बाद बंद कमरे से बाहर निकाला गया।
परिजनों ने इसकी शिकायत भोरंज पुलिस में की है। परिजनों ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उनके बेटे को कुछ छात्रों ने पीटकर कमरे में बंद कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू किया। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा का कहना है कि यह छात्र काफी शरारती है। इसकी सूचना कई बार परिजनों की दी जा चुकी है। स्कूल में छात्र को किसी ने बंद नहीं किया था, बल्कि वे स्वयं ही कमरे में छिप गया था। तीन बजे छुट्टी होने पर चपरासी ने कमरे बंद किए थे।
....
इस बारे में लिखित शिकायत आई है। पुलिस छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही इस बारे में सही जानकारी मिल सकती है।
-मुकेश कुमार, एसएचओ भोरंज