फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After Ganpati immersion, two youths who went to take bath in Beas were washed away, one died, the other missing

Hamirpur (Himachal) News: गणपति विसर्जन के बाद ब्यास में नहाने उतरे दो युवक बहे, एक की मौत, दूसरा लापता

Tue, 17 Sep 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
युवक को बचाने के लिए नदी में कूदे दूसरे युवक की डूबने से हो गई मौत
विज्ञापन

नाल्टी से लोग चौडू के पास पताजी में बह रही ब्यास में मूर्ति विसर्जन को आए थे

मातम में बदल गया खुशी का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू/ बड़ा(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत मंगलवार को गणपति विसर्जन के बाद नदी में नहाने उतरे दो युवक बह गए। इनमें से एक की डूबने से मौत हो गई है और दूसरा लापता है। युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत चौडू के पास पताजी में बह रही ब्यास में दो युवक गणपति विसर्जन के बाद नहाने के लिए उतरे थे। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जिला हमीरपुर के नाल्टी से लोग भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन करने लगभग 40 किलोमीटर दूर पंचायत चौडू के पताजी में आए थे। धूमधाम से लोग गणेश पर्व को मनाते हुए भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन करने खुशी-खुशी आए थे लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनका यह पर्व उनके लिए गमगीन बन जाएगा। गणपति विसर्जन के बाद कुछ लोग ब्यास में स्नान करने लग पड़े। उनमें से नाल्टी निवासी एक युवक नदी में नहाते हुए डूबने लगा। उस लड़के को बचाने की चौडू पंचायत के चोआ चुकराला निवासी सोनी कुमार( 36) ने कोशिश की तो वह गणेश जी की मूर्ति के साथ लगी लोहे की तार में फंस गया और डूब गया।



स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर तो निकाल लिया लेकिन नादौन अस्पताल में पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। सोनी कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और मां-बाप छोड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सोनी कुमार की काफी देर पानी में रहने से हालत नाजुक हो गई थी। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस और 108 एंबुलेंस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस की ओर से मौके पर पहुंच कर सोनी कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल नादौन ले जाया गया लेकिन अस्पताल में सोनी कुमार की मौत हो गई। पंचायत चौडू की प्रधान इंदु बाला ने कहा कि नदी में दो लड़के डूब गए हैं। इसमें से नाल्टी निवासी लड़के को स्थानीय पुलिस तलाश कर रही है जबकि सोनी कुमार ने दम तोड़ दिया था। दूसरे युवक की पहचान विनय कुमार (33) पुत्र देश राज निवासी नाल्टी के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी बाबूराम ने कहा कि सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed