{"_id":"6162ef198ebc3e61f2344102","slug":"after-every-class-the-hands-of-the-students-will-be-washed-with-soap-hamirpur-hp-news-sml3867432110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कक्षा के बाद विद्यार्थियों के हाथ साबुन से धुलवाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कक्षा के बाद विद्यार्थियों के हाथ साबुन से धुलवाए जाएंगे
विज्ञापन
After every class, the hands of the students will be washed with soap.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में 11 अक्तूबर से आठवीं से जमा दो तक के विद्यार्थी नियमित स्कूल आएंगे। जिला शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। प्रधानाचार्यों को माइक्रो प्लान भेज दिए गए हैं कि किस तरह से स्कूलों में बच्चों को बैठाना है और किस तरह से प्रवेश देना है। हर कक्षा के लिए दोपहर के भोजन का समय अलग-अलग रखा गया है। 12.20 से लंच समय शुरू किया जाएगा और कक्षा बार पांच मिनट का अंतराल देकर दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को लंच करवाया जाएगा। जिले में आठवीं से बारहवीं तक करीब 22 हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं।
लंच के समय कक्षा में अध्यापक या कोई और हेल्पर उपस्थित रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ेे। स्कूल के बच्चों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। स्कूल में प्रवेश के समय हैंड सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी। हर कक्षा के बाद विद्यार्थियों के हाथ साबुन से धुलवाए जाएंगे, ताकि संक्रमण का कोई खतरा न हो। स्कूलों में छुट्टी भी पांच-पांच मिनट के अंतराल के बाद की जाएगी, ताकि भीड़ इकट्ठी न हो सके। 2.50 पर कक्षाओं को छुट्टी की जाएगी। ऐसा महज उन्हीं स्कूलों में होगा जहां बच्चों की संख्या अधिक है। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम हैं, उन्हें तीन बजे ही छुट्टी की जाएगी।
जिले में नवमी कक्षा में कुल 4223, दसवीं में कुल 3289 विद्यार्थी, जमा एक में 5932, जमा दो में 4822 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। वहीं, चार हजार से अधिक विद्यार्थी आठवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि स्कूल खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार से स्कूलों में विद्यार्थी आएंगे। सभी विद्यार्थियों का मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। सभी स्कूलों में दो बार सैनिटाइजेशन की जाएगी। एक बार सुबह और एक बार शाम को सभी स्कूलों में सैनिटाइजेशन होगी। जिन विद्यार्थियों के घरों में कोरोना पॉजिटिव हैं और जिन विद्यार्थियों को कोई लक्षण हैं, वह स्कूल न आएं। उन्होंने अभिभावकों से सहयोग का आग्रह किया है।