फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After 39 years, land donated to Chakmoh College is in the name of management.

Hamirpur (Himachal) News: 39 वर्षों के बाद चकमोह कॉलेज को दान भूमि प्रबंधन के नाम

Wed, 10 Jan 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
After 39 years, land donated to Chakmoh College is in the name of management.
बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित डिग्री कॉलेज चकमोह के लिए भूमि की गिफ्ट डीड करवाने के
बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट की ओर से संचालित डिग्री कॉलेज चकमोह के नाम 26 कनाल भूमि हो गई है। 39 वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों ने डिग्री कॉलेज चकमोह में 45 कनाल भूमि दान की थी। भूमि हस्तांतरित करने के लिए तहसील कार्यालय बिझड़ी की ओर से दो विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रथम शिविर में विभाग के नाम 17 कनाल भूमि हुई थी। मंगलवार को राजस्व विभाग ने द्वितीय शिविर आयोजित करके 18 भूमि मालिकों से सात कनाल भूमि और गिफ्ट डीड करवाई। 39 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज के लिए 45 कनाल भूमि दान की थी। लेकिन, कुछेक कारणों के चलते जमीन कॉलेज के नाम नहीं हो पा रही थी। इसका एक कारण मंदिर न्यास व भूमि दान करने वालों के बीच मांगों को लेकर तकरार थी। अब जिन लोगों ने भूमि दान की थी उन्होंने भी इसकी गिफ्ट डीड बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज के नाम करवाई है। एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि जिन स्थानीय लोगों ने डिग्री कॉलेज के लिए भूमि दान की है उनका मंदिर न्यास की ओर से पूरा आदर किया जाएगा। इन स्थानीय लोगों की मांगों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed