{"_id":"685d9b2a06310dcb92092cf6","slug":"adopt-fortification-process-to-supply-nutrients-in-flour-shivram-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159597-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटे में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया अपनाएं : शिवराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटे में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया अपनाएं : शिवराम
Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण क
हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के गेहूं आटा मिल संचालकों ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आटा मिलों की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना, फोर्टिफिकेशन (सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति) को बढ़ावा देना और गुणवत्ता नियंत्रण के नियमों को समझाना था। कार्यक्रम में 12 आटा मिल उद्योगों के प्रतिनिधियों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हमीरपुर शिवराम ने कार्यक्रम में भाग लिया और मिल संचालकों से अपील की है कि वे आटे में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया को अपनाएं। इससे क्षेत्र में कुपोषण जैसी समस्याओं को कम किया जा सके।
केएचपीटी और ग्लोबल अलायंस फॉर इंप्रूवड न्यूट्रीशन से विनोद कपूर, जोवलन निरंजन, गौरव कुमार, पिंकी ने आटे में आयरन, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह एनीमिया को रोकने, महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।