{"_id":"68909edfbfd7761d4304bc07","slug":"admissions-in-pre-primary-classes-will-continue-throughout-the-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-162967-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्री-प्राइमरी कक्षाओं में वर्षभर चलेंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्री-प्राइमरी कक्षाओं में वर्षभर चलेंगे दाखिले
Tue, 05 Aug 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 403 प्राथमिक स्कूलों में वर्षभर नौनिहालों के दाखिले होंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन से एक दिन पूर्व 31 मार्च को भी अभिभावक स्कूल में आकर तीन से पांच वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिल करवा सकेंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और योजनाओं के लाभ को लेकर विभाग ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं ताकि तीन वर्ष की आयु पूर्ण होते ही स्कूल में बच्चे का दाखिला करवाया जा सके। दाखिला लेने के बाद विद्यार्थियों को पांच वर्ष तक तीन चरणों बाल वाटिका एक, दो और तीन में क्रमबद्ध तरीके से पढ़ाई करवाई जाएगी। पहली कक्षा में दाखिले तक विद्यार्थियों को अक्षरों को समझने और बोलने में आसानी होगी।
वर्तमान में प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन, ऑफलाइन, कार्यपुस्तिकाओं, खिलौनों से पढ़ाई करवाई जा रही है ताकि गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों का पंचकोषीय विकास हो सके। अक्सर नए शैक्षणिक सत्र के दो माह बीत जाने के बाद अभिभावक दाखिला तिथि समाप्त होने का सोचकर नौनिहालों को दाखिल नहीं करवाते हैं। ऐसे में स्कूल में दाखिले को लेकर उन्हें नए सत्र का इंतजार करना पड़ता है। वहीं बच्चा भी समय पर स्कूल में पढ़ाई नहीं कर पाता हैं। ऐसे में समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने वर्ष के किसी भी माह विद्यार्थियों का दाखिला करने के निर्देश दिए हैं।
प्री-प्राइमरी कक्षाओं में तीन वर्ष की आयु पूर्ण होते ही अभिभावक किसी भी माह स्कूल आकर बच्चों का दाखिला करवा सकेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं ताकि स्कूलों में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
- भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी