फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Admission started in Tarkwadi for Panchakarma Technician course

Hamirpur (Himachal) News: पंचकर्म तकनीशियन कोर्स के लिए तरक्वाड़ी में दाखिला शुरू

Tue, 30 Jul 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
कौशल विकास और स्वास्थ्य देखभाल मंत्रालय के अधीन है संस्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी कस्बे में इन दिनों पंचकर्म तकनीशियन कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह संस्थान केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं स्वास्थ्य देखभाल मंत्रालय के अधीन चला हुआ है। इसमें 25 सीटें स्वीकृत हुई हैं। संस्थान के कार्यकारी अधिकारी डॉ. रवि चंद्र सांख्यान ने कहा कि संस्थान का यह दूसरा सत्र है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स वर्तमान समय में दस जमा दो पास छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है। सरकारी और निजी क्षेत्र में पंचकर्म तकनीशियनों की बहुत ज्यादा मांग है। प्रदेश के आयुष विभाग में जिन अस्पतालों में पंचकर्म की सुविधा है वहां पर तकनीशियनों के लगभग सभी पद रिक्त पड़े हैं। हजारों पंचकर्म तकनीशियनों की मांग प्रदेश व बाहर निजी क्षेत्र में भी है। सांख्यान ने कहा कि पहले सत्र का परिणाम सरकार ने अभी घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद उनके संस्थान के युवाओं को निजी क्षेत्र में अच्छे वेतनमान पर रोजगार मिलना शुरू हो गया है। परिणाम घोषित होने के बाद सभी इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को निजी क्षेत्र में अच्छे वेतन पर रोजगार दिला दिया जाएगा। प्रदेश के दस जमा दो पास युवा संस्थान में आकर या संस्थान के नंबर 9418727266 पर इस कोर्स की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed