{"_id":"6990d0bf178e692459024569","slug":"admission-calendar-will-be-prepared-before-annual-examinations-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-183583-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व तैयार होगा दाखिला कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व तैयार होगा दाखिला कैलेंडर
Sun, 15 Feb 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में प्रमुखों को वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व दाखिला कैलेंडर तैयार करना होगा। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों की दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सके।
तैयार किए गए प्लान के तहत स्कूल प्रमुखों को दाखिला कैलेंडर में स्कूल की उपलब्धियों के साथ वर्षभर करवाई जाने वाली शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य प्रमुख उपलब्धियों का ब्योरा प्रदर्शित करना होगा। विभाग की ओर से दाखिला कैलेंडर स्कूल के नोटिस बोर्ड के साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन होर्डिंग्स में विद्यालय की विशेषताएं, परिणाम, उपलब्धियां और सुविधाएं दर्शाई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक आकर्षित हो सकें। प्लान का मुख्य उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व कैलेंडर जारी होने से विद्यालयों को प्रचार-प्रसार और तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
इससे स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। बीते वर्ष भी शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए वार्षिक परीक्षाओं के बाद अभियान चलाया गया था। बीते वर्ष की रिपोर्ट के आधार पर इस बार विभाग ने स्कूल प्रभारियों को परीक्षाओं से पूर्व ही व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जा सके।
कोट
स्कूल प्रमुखों को वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व दाखिला कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर