{"_id":"681e0a1c04adb4ff650ec0b4","slug":"administration-took-action-against-encroachment-in-mahre-main-market-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155371-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मैहरे मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर की प्रशासन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मैहरे मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर की प्रशासन की कार्रवाई
Sat, 10 May 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 10 May 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
सलौणी/बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्य बाजार मैहरे में प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार सूरम सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गारली चौक से लेकर मैहरे के पेट्रोल पंप तक जिन दुकानदारों ने दुकानों का सामान बाहर सजाया था, उसे कब्जे में लिया गया। करीब 30 दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया है। हालांकि इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। वहीं सड़क किनारे खड़े दर्जनों वाहनों के चालान भी किए हैं, जो कि सुगम यातायात में बाधा बन रहे थे। मैहरे बाजार में कई दुकानदार हैं, जो दुकानों को फुटपाथ तक सजा देेते हैं, जिस कारण राहगीरों को चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नायब तहसीलदार सूरम सिंह ने कहा कि 15 दिन पहले दुकानदारों से आग्रह किया था कि सामान को दुकानों के बाहर न सजाया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने प्रशासन के आग्रह को नहीं माना। कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक का सामान, विज्ञापन बोर्ड सहित अन्य सामान को उठाकर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहनों और राहगीरों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन