{"_id":"6ae8de8bd3a8832fe704c099","slug":"administration-takes-a-strict-stance-on-unregistered-migrants-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-214214-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर में बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों और दुकानों में बने अवैध केबिन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को एसडीएम निशांत शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार और रिहायशी मकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रवासी बिना पंजीकरण के पाए गए।
प्रशासन ने मकान मालिकों को किरायेदारों का जल्द पंजीकरण करवाने की हिदायत दी। टीम ने उन घरों और दुकानों की जांच की, जहां प्रवासी काम कर रहे या किराये पर रह रहे थे। एसडीएम ने मकान मालिकों को चेताया कि पंजीकरण सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों को भी चेताया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की दुकानों, कैफे और रेस्तरां में बिना अनुमति बने केबिन की भी जांच की गई। एक दुकान में बने केबिन में कुछ युवा मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों के मकान मालिकों के नाम-पते दर्ज किए गए हैं। उन्हें नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और आगामी निरीक्षण में उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। दुकानदारों को भी बिना अनुमति केबिन न बनाने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।