फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administration should stop construction work due to drinking water crisis: MLA

पेयजल संकट के चलते निर्माण कार्यों पर रोक लगाए प्रशासन : विधायक

Wed, 19 Jun 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्रशासन को जलसंकट के चलते भवन निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए कहा है ताकि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि भोरंज क्षेत्र में आजकल पीने के पानी की किल्लत चल रही है। ऐसे में जो भी सीमेंट से संबंधित निर्माण कार्य क्षेत्र में हो रहे हैं उनको कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए। सुरेश कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग को सुनिश्चित करना चाहिए कि पीने के पानी का उपयोग कहीं निर्माण कार्यों में तो नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी के समय भी क्षेत्र में निर्माण निर्माण कार्य खूब चल रहे हैं। ऐसे में यह देखना आवश्यक है कि कहीं पीने के पानी का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि इस भारी पेयजल संकट का सामना हम सब लोगों को मिल जुलकर करना पड़ेगा। भीषण गर्मी के चलते पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। पेयजल योजनाएं सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। पर्याप्त पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पीने के पानी का सही उपयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed