फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administration should fill the post of lab technician in ayurvedic hospital soon

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद जल्द भरे प्रशासन

Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administration should fill the post of lab technician in ayurvedic hospital soon
दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : mathura
हमीरपुर। हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रशासन व संबंधित जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विपिन शर्मा ने बताया कि शुक्कर खड्ड से पाहलू मंदिर के नीचे डिस्पेंसरी के पास सड़क के दोनों और नालियां बंद पड़ी हैं। बरसात का सारा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पैदल चलने या दोपहिया वाहनों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में रात को आपातकालीन सेवाओं के लिए कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होता है। संगठन ने मांग की है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इसे तत्काल प्रभाव से भरा जाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का खेल मैदान बंद है। इस कारण लोगों को यहां पर सैर करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि गेट का ताला खोलकर शहर के लोगों को सैर करने के लिए सुविधा प्रदान की जाए। इस मौके पर केसी गौतम, मनोहर लाल कानूनगो, युद्धवीर पठानिया, हेमराज शर्मा, प्रकाश सेन, ओपी नंदा, अनिरुद्ध डोगरा, आरसी चागरा, संतोष कुमारी, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed