{"_id":"5ec16fbd8ebc3e90a1758aac","slug":"administration-give-food-in-corona-crisis-hamirpur-hp-news-sml333197751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 संकट : छोटे बच्चों, धात्री और गर्भवती महिलाओं का रखा पूरा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 संकट : छोटे बच्चों, धात्री और गर्भवती महिलाओं का रखा पूरा ध्यान
विज्ञापन
हमीरपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में भी जिले के छोटे बच्चों और धात्री महिलाओं के पोषण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से उचित व्यवस्था की है। इससे जिले के 19 हजार से अधिक छोटे बच्चे एवं छह हजार के लगभग गर्भवती एवं धात्री महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिले में कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष की आयु के 19,596 बच्चों तथा 5,965 गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को घर-घर जाकर राशन इत्यादि वितरित करने की व्यवस्था की गई है। हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 की नेहा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें घर पर ही राशन पहुंचाया गया। इसी वार्ड की निशा ने राशन पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हुकम चंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 22 लाभार्थियों को 11 लाख, 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को एक-एक हजार रुपये लागत की मास्क, ग्लव्ज, सैनिटाइजर, साबुन तथा टॉयलेट क्लीनर से युक्त स्वच्छता किट प्रदान की गई
जरूरतमंदों को बांटे 7800 मास्क
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयं सहायता समूहों ने अभी तक लगभग 7800 मास्क तैयार कर जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क वितरित किए हैं। इनमें से आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से 6,300 मास्क तथा स्वयं सहायता समूहों ने 1,500 मास्क तैयार किए। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त 194 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक्टिव केस फाइंडिंग खंड सर्वेक्षण में भी भूमिका निभाई।