{"_id":"641de6e9848ab23a31013854","slug":"administration-forgot-to-take-care-of-phulwari-worth-three-lakh-rupees-hamirpur-hp-news-c-19-1-98875-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन लाख रुपये की फुलवारी की सुध लेना भूला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन लाख रुपये की फुलवारी की सुध लेना भूला प्रशासन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्र स्तर होली उत्सव में भी प्रशासन की ओर से मिनी सचिवालय के साथ स्थापित फुलवारी की अनदेखी की गई है। जिससे फुलवारी की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों रामलाल ठाकुर, रूपलाल सिंह, सुरेंद्र कुमार और सोमनाथ वालिया आदि ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व प्रशासन की ओर से तीन लाख रुपये की लागत से मिनी सचिवालय के समीप फुलवारी स्थापित की गई थी।
उस दौरान फुलवारी में अनेक प्रकार के फूल भी लगाए गए थे लेकिन कुछेक समय बाद ही उचित देखरेख न होने से फुलवारी की हालत दयनीय अवस्था में पहुंच चुकी है। वर्तमान में फुलवारी में चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं लेकिन प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहींए मेले के दौरान भी प्रशासन की ओर से महज चौगान के आसपास सफाई की गई है। फुलवारी को लेकर प्रशासन की ओर से कोई भी कार्य नहीं करवाया गया है। इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि प्राचीन हनुमान के साथ मंदिर मिनी सचिवालय तथा मैदान है। फुलवारी में फूल लगाने और साफ-सफाई के लिए प्रशासन और नगर परिषद में की बैठक में चर्चा की जाएगी।