फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aditi of Kanjyan School stands first in speech competition

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में कंज्याण स्कूल की आदिति प्रथम

Mon, 21 Oct 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय बाल मेले के अपर प्राइमरी स्तर की प्रतियोगिता का परिणाम जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में खंडस्तरीय बाल मेले के अपर प्राइमरी स्तर की विभिन्न प्रतियोगिता का परिणाम निकल गया है। बीते दिन प्राइमरी स्तर पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम जारी हुआ था। डाइट गौना करौर में होने वाले जिलास्तरीय बाल मेले में भोरंज ब्लॉक से प्राइमरी के 20 लड़के और 20 लड़कियां और अपर प्राइमरी से भी 20 लड़के और 20 लड़कियों सहित 80 प्रतिभागी भाग लेंगे। खंड परियोजना अधिकारी एवं मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिडल स्कूल लगमन्वीं प्रथम और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव स्कूल द्वितीय रहा है। शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रतियोगिता में मुंडखर प्रथम और डिडवीं टिक्कर स्कूल द्वितीय रहा। भाषण में हाई स्कूल कंज्याण की अदिति प्रथम, खतरवाड़ की सानवीं द्वितीय रहीं। सोलो सांग में समीरपुर की कनिका प्रथम व परोल की कृतिका दूसरे और नाहलवीं की कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं। समूहगान में समीरपुर प्रथम व धमरोल स्कूल द्वितीय रहा। सोलो डांस में भरेड़ी स्कूल प्रथम रहा। कुर्सी दौड़ में मिडल स्कूल भ्याड़ का हरवीर प्रथम और भुक्कड़ का सक्षम दूसरे स्थान पर रहा है। चम्मच दौड़ में टिक्कर खतरियां का कार्तिक प्रथम, ढो स्कूल का गोविंद दूसरे स्थान पर रहा। लेग रेस में ढो का कपिल व अजय प्रथम रहा। बधानी का सक्षम ठाकुर व सक्षम दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed