फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Adi Shiv Dham unveiled in Gulela

Hamirpur (Himachal) News: गुलेला में आदि शिव धाम का अनावरण

Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Adi Shiv Dham unveiled in Gulela
धलोट पंचायत में आदि शिव धाम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य। स्रो - फोटो : संवाद
ताल/हमीरपुर। ग्राम पंचायत धलोट के गुलेला गांव में बने भव्य आदि शिवधाम का अनावरण सोमवार को विधायक सदर आशीष शर्मा ने किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधायक के साथ उनकी पत्नी स्वाति शर्मा, शिव धाम समिति कमेटी और ग्रामीण सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिव धाम स्थल पर महायज्ञ भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने कमेटी के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। रात के समय धाम स्थल पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया गया। जिसमें रंग बिरंगी लाइटों के साथ मूर्ति पर शिव तांडव और भगवान शिव की लीलाओं काे दिखाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सुंदरनगर से कलाकारों की टीम ने शिव विवाह की झांकी प्रस्तुत की। झांकी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। आदि शिव धाम का निर्माण गुलेला गांव में 10 कनाल भूमि पर एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से किया गया है। पंचायत की विभिन्न योजनाओं, विधायक आशीष शर्मा की विधायक निधि और क्षेत्रवासियों के आपसी सहयोग से यह शिवधाम बनाया गया है। मुख्यातिथि विधायक ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को उभारने के लिए यह आदि शिव धाम पंचायत व सेवा समिति की ओर से अनूठी पहल है। गसोता मंदिर से डेढ़ किलोमीटर दूर गुलेला में आदि शिव धाम बनकर तैयार हुआ है। कार्यक्रम में शिवधाम सेवा समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को यहां भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा और यह लेजर शो प्रतिदिन यहां चलेगा। इस मौके पर शिव धाम से समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता मौजूद रही। धलोट पंचायत प्रधान ज्योति कुमारी ने आयोजन के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed