फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Action will be taken if cluster system is not started in schools

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू न की तो होगी कार्रवाई

Tue, 05 Dec 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if cluster system is not started in schools
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित बैठक में स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश देते उच्च शि
हमीरपुर। एजुकेशन हब जिले के सभी स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू की जाएगी। इस प्रणाली को लागू न करने पर स्कूल मुखिया पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने की।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा खंड भोरंज, सुजानपुर और बिझड़ी के स्कूल प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरु करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और स्कूलों में सभी गतिविधियां आयोजित करने के बारे में निर्णय लिया गया। जो स्कूल आदेशों का पालन नहीं करेंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपनिदेशक ने कहा कि स्कूल में क्लस्टर प्रणाली शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। छह शिक्षा खंडों के स्कूल प्रमुखों के लिए जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। स्कूल प्रमुखों को क्लस्टर प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई है। बैठक में राजेश भाटिया, सोमनाथ, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed