{"_id":"640782a86914420b5606411f","slug":"action-will-be-taken-against-shopkeepers-who-do-not-cover-food-items-hamirpur-hp-news-c-19-1-82042-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खाद्य वस्तुओं न ढकने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खाद्य वस्तुओं न ढकने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले में खाने-पीने का सामान ढक कर नहीं रखने वाले दुकानदारों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. राजकुमार के आदेशानुसार मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में लगे खाद्य सामग्री के स्टालों का औचक निरीक्षण किया।
इसमें जिन दुकानदारों ने सामान ढककर रखकर नहीं रखा था, उनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामान ढक कर रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आदेश दिए कि यदि मेले के दौरान दोबारा से गलती की गई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जंगलबैरी के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने खाद्य वस्तुओं की गहनता से जांच की ताकि मेले में लोग गंदे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। दुकानों पर व्यंजन बनाने से लेकर गंदे बरतन धोने की तमाम जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटाई जा रही है। इस स्वास्थ्य टीम में डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, निरीक्षक अजय गुप्ता, त्रिलोक चंद, कमलेश, अजय कुमार शामिल रहे। वहीं, इस बारे बीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि मेले में खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि लोगों को अच्छी और बढि़या चीजें मिलें। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम का गठन करके मेले में भेजा जा रहा है यह निरीक्षण निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर संदेह हुआ तो उनको फेंक भी सकते हैं।