फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   accused on judicial custody

रिश्वत के आरोपी कर्मचारी 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजे

Tue, 02 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दोनों कर्मचारियों का पुलिस रिमांड मंगलवार को खत्म हो गया। विजिलेंस ने दोनों कर्मचारियों को दोबारा हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों कर्मचारियों को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं खाद्य आपूर्ति निगम ने भी दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर उनका हेडक्वार्टर धर्मशाला जिला कांगड़ा फिक्स कर दिया है, जबकि बड़सर में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार शर्मा और हमीरपुर में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार शर्मा को प्रतिनियुक्ति पर नादौन स्थित सिविल सप्लाई के गोदाम में भेज दिया है ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित न हो।
विज्ञापन

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने 27 जुलाई को हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के नादौन स्थित गोदाम में कार्यरत कनिष्ठ सहायक (लिपिक) सन्नी कुबेर और सार्वजनिक वितरण सहायक कपिल देव को 9,600 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने गोदाम से डिपुओं को राशन की ढुलाई करने वाले एक ट्रक संचालक से रिश्वत मांगी थी। इस गोदाम से नादौन विधानसभा क्षेत्र की 43 उचित मूल्य की दुकानों को राशन की आपूर्ति होती है। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया और दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। 28 जुलाई को हमीरपुर न्यायालय में इन्हें पेश किया गया और दो अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला। अब दोनों को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं निगम के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने कहा कि दो कर्मचारियों को निगम ने निलंबित कर धर्मशाला में उनका हेड क्वार्टर फिक्स किया है। दो कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर नादौन स्थित गोदाम में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed