फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   accused of molesting minor sent on remand for three days

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन की रिमांड पर भेजा

Mon, 29 Aug 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन में दो दिन पूर्व दर्ज नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने के मामले के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि 25 अगस्त वीरवार देर शाम उसका बेटा घर के निकट लगे मेले में बर्फ का गोला लेने गया था। बच्चे ने घर आकर बताया कि बर्फ का गोला बेचने वाले व्यक्ति ने उसे बर्फ का गोला खाने को दिया।
विज्ञापन

वहीं, जब बच्चे ने उसे पैसे दिए तो उसने लौटा दिए। बच्चे ने बताया कि इसके बाद वह उसे पीछे की ओर खेत में ले गया और वह उससे गलत हरकत करने लगा, परंतु किसी तरह बच्चा उसके चंगुल से बचकर घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कुछ प्रवासियों से पूछताछ की। वहीं सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने बच्चे की भी काउंसलिंग करवाई। काउंसलिंग के बाद बच्चे ने आरोपी की शिनाख्त की।
विज्ञापन

शिनाख्त होने पर पुलिस ने प्रवासी को हिरासत में ले लिया। पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लेने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed