{"_id":"61cf11d104ce761ba90e994e","slug":"accused-of-culpable-homicide-sent-on-police-remand-hamirpur-hp-news-sml395243246","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या के आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत जिला मुख्यालय में बीते रविवार को एक गेस्ट हाउस में मिले शव के मामले में गिरफ्तार दो युवकों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले दोनों को बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। शुक्रवार को भी कोर्ट ने आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
रविवार को जिला मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में दरबियार निवासी मनीष मृत अवस्था में पाया गया। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 2-3 लड़के इससे मारपीट करते हुए नजर आए। जिससे मृतक के चाचा शिकायतकर्ता को मालूम हुआ कि उसके भतीजे को कोई नशा करवाया गया है। भतीजे की मौत गेस्ट हाउस में साथ वाले कमरे में ठहरे उन्हीं लड़कों की लापरवाही के कारण ही हुई है। क्योंकि उन्होंने भतीजे को बचाने का न तो कोई प्रयास किया न ही इस घटना की किसी को सूचना दी। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।