फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused of cheating of Rs 1 crore by threatening to make the photo viral

Hamirpur (Himachal) News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ की ठगी करने का आरोप

Wed, 11 Mar 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को नादौन क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने मण पंचायत के तरेटी गांव में कार्रवाई करते हुए आरोपी की पत्नी से पूछताछ की, जबकि आरोपी घर में नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोपी नादौन के समीपवर्ती गांव रक्कड़चौली का निवासी है और दुबई में नौकरी करता है। वह तरेटी गांव में नया मकान बना रहा है और हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी भी खरीदी है।गुजरात के सूरत की रहने वाली महिला पूजाबेन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि दुबई में एक ही कंपनी में काम करने के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उसके कुछ फोटो ले लिए और बाद में उन्हें वायरल करने तथा परिवार और कंपनी में भेजने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। महिला का आरोप है कि बदनामी के डर से उसने आरोपी को किस्तों में करीब एक करोड़ रुपये दे दिए हैं। उसने पुलिस को दिए सबूतों में बताया कि आरोपी के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई, जिनमें आरोपी की पत्नी का खाता भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिला ने तंग आकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद सूरत में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। मंगलवार को इसी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की चार सदस्यीय क्राइम ब्रांच टीम नादौन पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में तरेटी गांव में दबिश देकर कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
पुलिस आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए नादौन थाना भी लेकर आई, जहां देर शाम तक उससे पूछताछ की गई। हालांकि आरोपी की पत्नी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। उसका कहना है कि वह खुद रियल एस्टेट का काम करती है और अपने स्तर पर कमाई करती है, जबकि उसका पति अधिकतर समय विदेश में रहता है। गुजरात पुलिस की टीम अभी नादौन में ही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।


वहीं, थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी सूरत में दर्ज हुई है। गुजरात पुलिस जांच के सिलसिले में यहां पहुंची थी और स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed