फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused of attacking young man with sword on remand till 28th

Hamirpur (Himachal) News: दराट से युवक पर हमला करने का आरोपी 28 तक रिमांड पर

Fri, 25 Oct 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत ठाणा दरोगण गांव में युवक पर दराट से हमला करने के आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने 28 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मंगलवार रात मारपीट के दौरान आरोपी तक्ष ने विशाल नाम के युवक पर दराट से हमला कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी को दरोगण नाले से वीरवार को सदर थाना पुलिस ने ड्रोन की मदद से तलाशा था।
विज्ञापन

मंगलवार रात को विशाल और तक्ष के बीच रास्ते को लेकर मारपीट हुई है। दराट से गंभीर रूप से घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। उसके शरीर पर दराट के छह से सात वार से गंभीर चोटें लगी हैं। एसपी हमीपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को 28 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed